फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नक्शे स्वीकृत करने की शासन स्तर से जांच शुरू

नक्शे स्वीकृत करने की शासन स्तर से जांच शुरू

Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नक्शे स्वीकृत करने की शासन स्तर से जांच शुरू
स्वीकृत नक्शों की शासन से जांच शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। शासन के निर्देश पर आए नगर एवं ग्राम्य विकास विभाग की टीम ने विनियमित क्षेत्र द्वारा नियमों को ताक पर रखकर स्वीकृत किए गए कॉलोनियों के नक्शों की स्थलीय जांच की। टीम जल्द ही जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को नजीबाबाद सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में नक्शा पास करने में भारी अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर नगर एवं ग्राम्य विकास विभाग नियोजक अजय कुमार शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए। बुुधवार को लखनऊ से आई जांच टीम में शामिल नगरीय एवं ग्रामीण सहयुक्त नियोजक नीलेश कटियार, सहायक अभियंता सीपी कंचन, अवर अभियंता अरुण कुमार ने क्षेत्रीय अवर अभियंता के साथ स्वीकृत नक्शों और कॉलोनियों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने बौरेकी क्षेत्र में लगभग 30 हजार फीट एक ही कॉलोनी का तीन टुकड़ों में तत्कालीन अवर अभियंता द्वारा नक्शा स्वीकृत करने की स्थलीय जांच के साथ कई अन्य जांच की भी की। टीम ने जिन क्षेत्रों की जांच की उनमें महावतपुर रोड स्थित कॉलोनी का नक्शा पास करने में भारी अनियमितता के साथ पुरातत्व विभाग की एनओसी न लेने, शिवमूर्ति तिराहे के निकट मॉल निर्माण में नियम विरुद्ध लगभग डेढ़ दर्जन टुकड़ों में नक्शे स्वीकृत करने, रायपुर रोड स्थित एक स्कूल का नियम विरुद्ध नक्शा स्वीकृत करने की भी जांच की। जांच टीम के प्रभारी नीलेश कटियार ने जल्द ही शासन को रिपोर्ट भेज दिए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed