{"_id":"5980c9624f1c1b66728b46a8","slug":"101501612386-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से घुसे बाइक सवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रेक्टर ट्राली में पीछे से घुसे बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर/बिजनौर। फैक्ट्री से काम करके घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें चांदपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य दो घायलों में से एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
नूरपुर के गांव भूतपुरी निवासी जयपाल सिंह उर्फ पाली (45) पुत्र नौबत सिंह, अमित (20) पुत्र अतहर सिंह और जयपाल सिंह (42) पुत्र बलवीर सिंह नूरपुर-चांदपुर मार्ग स्थित सरिया की फैक्ट्री में काम करके मंगलवार की सुबह आठ बजे एक बाइक से लौट रहे थे। गांव हीमपुर बुजुर्ग के निकट सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें चांदपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां अमित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जयपाल सिंह उर्फ पाली को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
परिवार में मचा कोहराम
नूरपुर। सड़क हादसे में दो की मौत से परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। ग्रामवासियों के अनुसार जयपाल और अमित पहले गांव में ही स्थित एक सरिया फैक्ट्री में काम करते थे। तीन साल पहले फैक्ट्री बंद हो गई थी इसी कारण वह नूरपुर-चांदपुर मार्ग स्थित फैक्ट्री में काम करने जाते थे। जयपाल सिंह की तीन छोटे-छोटे बच्चे है। पत्नी ममता को रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसा ही हाल अमित के परिवार का भी है। अमित अपने घर में सबसे बड़ा था।