{"_id":"597b89f24f1c1b51628b46d4","slug":"101501268466-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। सफाईकर्मी को पीटने वाले प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। उत्तर प्रदेश पंचायत सफाई कर्मी संघ ने प्रशासन को इस बावत चेेतावनी दी।
उप्र पंचायत सफाईकर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद्र प्रजापति ने साथी सफाईकर्मियों के साथ एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को बताया गया कि इस्सेपुर में सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मी गांव आजमपुर गाजी निवासी अनिल कुमार पर प्रधान ने घर एवं पशुशाला में सफाई के लिए दबाव बनाया। अनिल के मना करने पर प्रधान और उसके दो साथियों ने अनिल की पिटाई की। घटना में अनिल को काफी चोटें आईं।
सफाईकर्मी संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को बताया कि पुलिस को तहरीर देने के बाद भी आरोपी प्रधान के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सफाईकर्मियों ने एसडीएम से प्रकरण की जांच कराकर प्रधान और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो विकास खंड के सफाईकर्मी बेमियादी हड़ताल पर जाने पर विवश होंगे।