फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य की ओर लौटने लगे कांवड़िए

हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य की ओर लौटने लगे कांवड़िए

Thu, 13 Jul 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य की ओर लौटने लगे कांवड़िए
नेशनल हाईवे पर शुरू हुआ कांवड़ियों का आगमन, अमरोहा-बिजनौर मार्ग से गुजर रहे कांवड़िया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
हरिद्वार से कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेशनल हाईवे से लेकर अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर इक्का दुक्का कांवड़िया गुजर रहे हैं। बृहस्पतिवार से हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते प्रशासन से कांवड़ियों की सुरक्षा को कड़े बंदोबस्त करने को कहा है। जिलाधिकारी ने सभी थाना अध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए। कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अमरोहा समेत आसपास के जनपदों के शिवभक्त हरिद्वार, नीलकंठ, ऋषिकेष आदि स्थानों से कांवड़ लेने गए हैं, अब वहां से लौटने का क्रम शुरू हो गया है। बुुधवार को भी बरेली, रामपुर, संभल, चंदौसी आदि क्षेत्रों के कांवड़िया अमरोहा-बिजनौर मार्ग से गुजरे। उक्त क्षेत्रों के शिवभक्त ब्रजघाट से भी कांवड़ लेकर आते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी आज कांवड़िया देखे गए। हालांकि इक्का दुक्का कांवड़िया ही गुजरा है। बृहस्पतिवार से नेशनल हाईवे और अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ जाएगी। वहीं सावन का दूसरा सोमवार भी नजदीक आ गया है। 17 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के बाद कांवड़ यात्रा पर चौकसी और कड़ी कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के चलते नेशनल हाईवे से लेकर अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद कर दिया गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते सभी थाना अध्यक्षों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का पहरा बढ़ाया जाए। प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए। सीसी टीवी कैमरे से भी कांवड़ियों की सुरक्षा की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed