{"_id":"595fd8af4f1c1b61268b4652","slug":"101499453615-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी में 12 मंजिल बिल्डिंग से गिरने पर जुबैर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सउदी में 12 मंजिल बिल्डिंग से गिरने पर जुबैर की मौत
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सऊदी में दुर्घटना, युवक की मौत
धामपुर (बिजनौर)। मुहल्ला बंदूकचियान निवासी 22 वर्षीय जुबैर सऊदी अरब में काम करता था। वहां 12 मंजिला इमारत से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
मुहल्लावासी पालिका सदस्य आफताब अहमद ने बताया कि उनके मुहल्ले का जाहिद और उसका पुत्र सऊदी अरब में काम करते थे। जुबैर पिछले साल पिता के साथ काम पर गया था। पांच जुलाई की रात करीब आठ बजे जुबैर वहां 12 मंजिला इमारत से जमीन पर गिर गया। उसकी मौत हो गई। घटना का पता लगते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि जुबैर के पिता जाहिद वहीं हैं।