{"_id":"5948216c4f1c1bca4f8b462f","slug":"101497899372-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ का घेराव करके दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित प्रधानों ने बीडीओ का घेराव करके दिया धरना
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों ने बीडीओ का घेराव किया
अमर उजाला ब्यूरो
स्योहारा (बिजनौर)।
जिला विकास अधिकारी द्वारा अभद्र व्यवहार से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने बीडीओ का घेराव कर धरना दिया। खंड विकास अधिकारी के भविष्य में इस प्रकार की घटना न होने के आश्वासन के बाद घरना समाप्त हुआ।
शनिवार को खंड विकास कार्यालय में किसी जांच करने के लिए जिला विकास अधिकारी आए हुए थे। कुछ ग्राम प्रधान भी ब्लाक कार्यालय में आए हुए थे। आरोप हैं कि जिला विकास अधिकारी ने इस दौरान ग्राम प्रधानों को भलाबुरा कहा और अभद्र व्यवहार किया। सोमवार को इस बात से नाराज होकर ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमार भोले के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने अपने त्यागपत्र लिखकर खंड विकास अधिकारी का घेराव कर धरना दिया। खंड विकास अधिकारी से जिला विकास अधिकारी को बुलाकर माफी मंगवाने की मांग की। खंड अधिकारी द्वारा यह आश्वासन देने पर कि भविष्य में किसी भी ग्राम प्रधान के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी, धरना समाप्त हुआ। धरना देने वालों में गौतम चौहान, डा. शैलेंद्र, सुनील कुमार, अतुन त्यागी, गुलफाम अनीस आदि शामिल रहे।