{"_id":"593848f34f1c1b027d8b4575","slug":"101496860915-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का ताजपुर (बिजनौर)। ग्राम कंहेड़ी में मंगलवार रात एक मकान में आग लगने से नकदी, अनाज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। किसान ने अपनी पुत्रवधू पर मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है ।
ग्राम कन्हेड़ी निवासी किसान रामलाल सैनी के मकान में मंगलवार रात को अचानक आग लग गई । आग इतनी भयानक थी कि मकान में भी दरारें पड़ गई। मकान में रखा बीस क्विंटल गेहूं, भूसा और बीस हजार रुपये की नगदी, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। रामलाल ने बताया कि आग से उसका लाखो रुपयों का नुकसान हुआ है। रामलाल ने आग लगाने का आरोप अपनी पुत्रवधू पर लगाया है। उधर, पुत्रवधू ने आरोप को झूठा बताया है।