फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   101 migrant laborers sent by three buses

तीन बसों से भेजे गए 101 प्रवासी मजदूर

Wed, 27 May 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
101 migrant laborers sent by three buses
तीन बसों से भेजे गए 101 प्रवासी मजदूर
विज्ञापन

बिजनौर। जिला प्रशासन के निर्देश पर बिजनौर डिपो की तीन बसों से पूर्वांचल के तीन जिलों के लॉकडाउन में फंसे करीब 101 मजदूरों को उनके घरों को भिजवाया गया। दो बसों में 34-34 और एक बस में 33 प्रवासी मजदूर बैठाए गए।

बिजनौर डिपो के बस स्टेशन इंचार्ज अरविंद कुमार शर्मा के अनुुसार बुधवार को जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के निर्देश पर बिजनौर डिपो की तीन बसें नजीबाबाद भेजी गईं। इनमें से एक बस पूर्वांचल के जनपद हमीरपुर, दूसरी सोनभद्र और तीसरी बलरामपुर के लिए भेजी गई। इन बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और प्रत्येक बस में करीब 33 प्रवासी मजदूर बैठाए गए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक छुड़वाने के लिए बिजनौर डिपो की कुल 15 बसें आरक्षित करा रखी हैं। आवश्यकता पड़ने पर जिला प्रशासन इन बसों से जरूरतमंद लोगों को उनके गृह जनपदों तक पहुंचवाता है। अब तक बिजनौर डिपो की बसों से लगभग तीन हजार लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed