फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100% job will be available after ITI

आईटीआई के बाद शत प्रतिशत मिलेगी जॉब

Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
100% job will be available after ITI
आईटीआई के बाद शत प्रतिशत मिलेगी जॉब
विज्ञापन

बिजनौर। आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शासन की आईटीआई को शत प्रतिशत जॉब देने वाला कोर्स बनाने की तैयारी है। इसके लिए जिले के राजकीय आईटीआई में अगस्त से पढ़ाई की ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग व्यवस्था लागू होने जा रहा है। राजकीय आईटीआई औद्योगिक प्रतिष्ठानों से मैमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग अर्थात एमओयू पर काम करना शुरू कर दिया है।
जिले में बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर तथा अफजलगढ़ में राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इनमें छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हैं। अभी तक प्रशिक्षणार्थियों की दो वर्ष के पाठ्यक्रम में हर साल मात्र 15-15 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग होती थी। शासन इस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करने जा रहा है। नई व्यवस्था में दो साल के पाठ्यक्रम में एक साल थ्योरी संबंधित आईटीआई में पढ़ाई जाएगी। दूसरे साल प्रशिक्षणार्थियों को किसी औद्योगिक प्रतिष्ठान में प्रयोगात्मक ट्रेनिंग लेनी होगी। आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित पाठ्यक्रम में अगस्त में दाखिले शुरू हो जाएंगे। शासन की गाइडलाइन पर अमल शुरू हो गया है। प्रथम चरण में प्रयोगात्मक प्रशिक्षण के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एमओयू हस्ताक्षरित हो रहे हैं। कहा नई व्यवस्था में छात्रों को ट्रेनिंग के बाद जॉब के अवसर अधिक होंगे।
विज्ञापन

इन औद्योगिक प्रतिष्ठानों से एमओयू हुआ
प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद, रामा पेपर मिल किरतपुर, वेब इंडस्ट्रीज, शुगर मिल धामपुर, त्रिपति व्हीकल्स, मोहित पेपर मिल तथा शालिनी फैब्रिकेटेड से एमओयू हस्ताक्षरित हो गया है। इन प्रतिष्ठानों में फिटर, इलैक्ट्रीशियन वेल्डर, मोटर व डीजल मैैकेनिक का प्रशिक्षण होगा। जिले की पांच राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में करीब 300 सीट हैं। इन सभी सीट पर अगस्त में दाखिले होंगे। प्रधान सहायक के अनुसार प्रस्तावित पाठ्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी मोबाइल नंबर 9897638638 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed