फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   100 bighas of Malan river land freed from encroachment

Bijnor News: मालन नदी की 100 बीघा जमीन कराई कब्जा मुक्त

Wed, 07 Jun 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
100 bighas of Malan river land freed from encroachment
- रहीमपुर में खलियान की एक एकड़ जमीन से भी हटवाया कब्जा
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन ने मालन नदी की जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला रखा है। मंगलवार को प्रशासन और राजस्व विभाग, पुलिस की टीम ने मालन नदी की 100 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। हीमपुर दीपा क्षेत्र में ही खलियान की एक एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान अभी जारी रहेगा।

मालन नदी पर लोग कब्जा कर खेती कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाता है, मगर क्षेत्र के लोग फिर से कब्जा कर लेते हैं। मंगलवार को गांव युसुफपुर हमीद में मालन नदी की जमीन पर नायब तहसीलदार अनिरुद्ध, राजस्व विभाग, पुलिस टीम ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंची। यहां टीम ने 100 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। वहीं, दूसरी ओर हीमपुर दीपा के गांव रहीमपुर में खलियान की एक एकड़ भूमि खाली कराई।
विज्ञापन

सजेद पुत्र अब्दुल रशीद ने जमीन पर मकान बना रखा था। जिसकी दीवार को गिरा दिया गया। इससे पहले सोमवार को मुजफ्फरपुर केशों सेे मालन नदी की करीब 200 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया गया था। मालन की सैकड़ों बीघा जमीन पर लोगों ने खेती कर रखी है। जमीन पर कब्जा होने की वजह से मालन नदी का आकार घटता जा रहा है। अभी जमीन कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed