फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   10 people deteriorated due to food poisoning

फूड प्वाइजनिंग से 10 लोगों की बिगड़ी हालत

Fri, 26 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 people deteriorated due to food poisoning
फूड प्वाइजनिंग से 10 लोगों की बिगड़ी हालत
विज्ञापन

कोतवाली देहात। गांव सैदपुरा में फूड प्वाइजनिंग से दो परिवार के 10 सदस्यों की की हालत बिगड़ गई। पीड़ितों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर सभी पीड़ितों का उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव सैदपुरा निवासी मदनपाल सिंह और राजाराम सिंह के परिवार के सदस्यों ने भोजन में अरबी-चावल खाने के बाद छाछ (मठठा) पी लिया। इससे परिवार के मदनपाल सिंह, राजाराम सिंह, मनीषा, सरिता देवी, चित्रा देवी, रीता देवी, किरण, योगेश कुमार, सोनी और उनकी रिश्तेदार थाना किरतपुर क्षेत्र के गांव नगला निवासी मुस्कान फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित हो गई। सभी लोग बेहोश होने लगे और उल्टी आने लगी। आसपड़ोस के लोगों ने सभी पीड़ितों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी कोतवाली डा. प्रमोद कुमार, डा. आशीष वर्मा और उनकी टीम ने पीड़ितों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed