{"_id":"5f0b0fa8fd4fca645a456a6f","slug":"bhu-making-an-ayurvedic-medicine-for-rust-from-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंगः बीएचयू में बन रही आयुर्वेदिक औषधि, गिलोय घनवटी, अश्वगंधा रखेगा संक्रमण से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंगः बीएचयू में बन रही आयुर्वेदिक औषधि, गिलोय घनवटी, अश्वगंधा रखेगा संक्रमण से दूर
Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
गिलोय घनवटी, अश्वगंधा चूर्ण, शिरषादि क्वाथ और आयुष काढ़ा को कोरोना संक्रमण से निपटने में सहायक माना जा रहा है। आयुष मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद बीएचयू आयुर्वेदिक फार्मेसी में भी इसका निर्माण हो रहा है। हर सप्ताह घनवटी की करीब एक लाख टेबलेट तैयार की जा रही हैं।
रस शास्त्र विभाग के अध्यक्ष और फार्मेसी के अधीक्षक प्रोऩंद चौधरी के अनुसार, गिलोय घनवटी का उपयोग इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अश्वगंधा संक्रमण रोकने में सहायक है। वहीं, शिरषादि क्वाथ सर्दी, खांसी और बुखार को कम करता है। इसीलिए इन औषधियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से भी निपटने में सहायक माना गया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है, जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है, इसीलिए आयुष, अमृतादि काढ़ा भी लोगों को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीएचयू अस्पताल में आयुर्वेद संकाय की ओपीडी में बने काउंटर पर यह औषधियां उपलब्ध हैं।

Trending Videos
कई बीमारियों में सहायक है औषधियां
प्रोऩंद चौधरी ने बताया कि अश्वगंधा कई तरह के संक्रमण को खत्म करने में लाभकारी होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इलाज में भी यह लाभदायक होता है। हृदय रोग और पेट संबंधी बीमारी से जूझ रहे मरीज डाक्टर की सलाह पर गिलोय घनवटी का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले कई दिनों से लगातार इन औषधियों को तैयार कराया जा रहा है।
गिलोय घनवटी, अश्वगंधा चूर्ण और शिरषादि क्वाथ का उपयोग चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। संकाय प्रमुख प्रो. वीपी सिंह के निर्देशन में कर्मचारी पूरे उत्साह से इन औषधियों को तैयार करने में लगे हैं। -प्रो.आनंद चौधरी, अधीक्षक, आयुर्वेदिक फार्मेसी बीएचयू