{"_id":"877a5db657ff038677d72e85f0455cb7","slug":"bhojpuri-actor-nirahua-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे निरहुआ, कैमरामैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचे निरहुआ, कैमरामैन की मौत
अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 25 Oct 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ बेरोजगार’ की शूटिंग के दौरान शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कैमरामैन की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन
हादसे में फिल्म के नायक भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और उनकी यूनिट के करीब 50 लोग बाल-बाल बच गए।
फिल्म की शूटिंग कैथवलिया गांव में बस में हो रही थी। कैमरामैन बस की छत पर खड़ा होकर दृश्य को शूट कर रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ।
‘निरहुआ बेरोजगार’ भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और उनकी टीम के करीब 50 सहयोगी कलाकार यहां आए हुए हैं।
शुक्रवार को 11 बजे लखमनपुर डिहवा से शूटिंग शुरू हुई। दृश्य में निरहुआ बस के ऊपर बैठकर डफली बजा रहे थे जबकि डांसर कानू मुखर्जी डांस कर रहा था। बस में करीब 50 लोग सवार थे।
विज्ञापन
इस दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से अनजान कैमरामैन करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सैदपुर ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन