फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Youth Festival, Science Fair 25th

Bhadohi News: युवा उत्सव, विज्ञान मेला 25 को

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth Festival, Science Fair 25th
भदोही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आगामी 25 अक्तूबर को 11 बजे नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय युवा उत्सव-विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है। आयोजन में युवा उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइंस मेला का समावेश होगा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कार्यक्रम को लेकर समिति गठित कर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कलाकार, छात्र/छात्रा, युवा वैज्ञानिक जो विजेता होंगे, उन्हें मंडल स्तर, राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा। सभी विद्यालय इसमें प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है। बताया कि युवा उत्सव में सांस्कृतिक ट्रैक की विधाएं, कहानी लेखन, पेंटिंग, लोकनृत्य, लोकगीत, कविता और इनोवेशन ट्रैक के तहत साइंस मेले का आयोजन होना है। इसमें प्रतिभाग करने के इच्छुक कलाकार व छात्र-छात्राएं पासपोर्ट साइज के दो फोटो, अपने आधार कार्ड की छायाप्रति, अपने ब्लाॅक के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी या जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन या जिला सूचना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ताकि उनका माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed