फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man shot dead due to old rivalry, two seriously injured

Bhadohi News: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, दो गंभीर

Sat, 01 Jun 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead due to old rivalry, two seriously injured
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात प्रयागराज से घर लौट रहे शेषधर शुक्ल (58), अनीश और राकेश पर घर से कुछ दूर पहले घात लगाकर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। शेषधर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों पहुंचे तो हमलावर भाग गए। एक घायल के भाई मिथिलेश शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद समेत 17 के खिलाफ हत्या, धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

हरिहरपुर शुकुलपुर निवासी अनीश और राकेश गांव के शेषधर शुक्ल के साथ मुकदमे की पैरवी करने इलाहाबाद उच्च न्यायालय गए थे। वहां से तीनों बाइकों से लौट रहे थे। वह हाईवे से लालानगर से आगे बढ़ने पर पहले से घात लगाकर बैठे 10-12 लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। दोनों में कहासुनी हुई तो एक पक्ष ने बंदूक और कट्टे से फायर करना शुरू कर दिया। तीनों को गोलियां लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर मौके ग्रामीण दौड़े तो फायरिंग करने वाले भाग खड़े हुए। लोग घायल अनीश और राकेश को सीएचसी गोपीगंज ले गए, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी डाॅ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डा. तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेकर हरिहरपुर शुकुलपुर गांव में छापा मारकर सात लोगों को हिरासत में लिया। मौके पर से दो खोखे बरामद किए गए। घायल के भाई मिथिलेश ने पकंज शुक्ल, राजेश, अखिलेश, वेदप्रकाश, प्रभात, सूरज, जीतनारायण, संतोष मिश्र, अशोक शुक्ल, राजकुमार और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या, परिवार को जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के पीछे प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश बताई जा रही है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक साल से सुलग रही थी आग
कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में एक साल पहले मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। उसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने एक कोटेदार समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। कुछ के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद से ही गांव के दो पक्षों में तनातनी का माहौल था। बृहस्पतिवार की घटना से गांव का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है। गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed