{"_id":"577036844f1c1bcf7379b223","slug":"young-man-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":" अकोढ़ा के युवक की मुंबई में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकोढ़ा के युवक की मुंबई में मौत
bhadohi hindi news
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव निवासी युवक विनोद यादव (25) की शनिवार को मुंबई के थाणे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, रविवार को परिवार के लोग हवाई जहाज से शव लेकर घर पहुंचे। सीतामढ़ी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
अकोढ़ा निवासी विनोद यादव कई वर्षो से रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता था, मुंबई में वह आटो चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शनिवार को वह मुंबई में आटो लेकर कहीं जा रहा था,किसी बड़े वाहन से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया, बाद में मौत हो गई। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, उसे एक डेढ़ साल और एक दो महीने का पुत्र है। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल रहा।