फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man fell from moving train, severed neck, died

Bhadohi News: चलती ट्रेन से गिरा युवक, कटी गर्दन, मौत

Fri, 08 Sep 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Young man fell from moving train, severed neck, died
स्टशेन के पूर्वी रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को एक 32 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। युवक पत्नी के साथ जबलपुर में नौकरी की तलाश में जा रहा था। वह ट्रेन में गेट के पास बैठा हुआ था। जहां अचानक गिरने से उसकी गर्दन कट गई। घटना के पास परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मऊ जिले के रानीपुर फत्तेपुर निवासी अनूप सिंह उम्र (32) अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह उर्फ बुलबुल के साथ वाराणसी से जबलपुर किसी नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रहा था। वाराणसी स्टेशन पर वे गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस से पत्नी के साथ सवार हुआ। शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास जब ट्रेन सुरियावां स्टेशन के पास पहुंची। अचानक वह चलती ट्रेन से गिर गया और पहिए के नीचे आने से उसकी गर्दन कट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ पुलिस जंघई व थाना सुरियावां की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी बेसुध हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed