फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man died after struck by electricity in bhadohi

Bhadohi News: दोस्त के साथ प्रयागराज से लौट रहा था शख्स, बिजली के खंभे की चपेट में आने से हुई मौत

Mon, 30 Sep 2024 04:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बिजली के पोल की चपेट में आने से करंट लगने से एक शख्स की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ प्रयागराज गया था। इसी दौरान लौटते समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
young man died after struck by electricity in bhadohi
रोते - बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के ख्यौंखर घमहापुर गांव में बिजले के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से रामचंद्र बिंद (40) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्रयागराज के बरौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
घमहापुर निवासी रामचंद्र बिंद पुत्र भुनेश्वरनाथ अपने एक साथी मदन लाल बिंद पुत्र अमरनाथ बिंद के साथ प्रयागराज किसी काम से गया था। वहां से शाम को लौटते समय गांव में ही एक हाईमास्ट लाइट पोल के पास रुके। इस दौरान पोल में करंट उतर रहा था। जिसके चपेट में आने से रामचंद्र गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में अमरनाथ भी झुलस गया। 
विज्ञापन


इस दौरान आसपास कोई नहीं था, जिससे कुछ समय बाद रामचंद्र की मौत हो गई। जबकि थोड़ी देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो घायल अमरनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया। रामचंद्र घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो लड़की और दो लड़के हैं। सोमवार को भोर में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed