फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   young man died after goods fell from truck on Varanasi Prayagraj highway in bhadohi

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हादसा: बाइक सवार युवक पर ट्रक से गिरा मुर्गी के चारे का गट्ठर, दो घंटे दबा रहा, मौत

Tue, 17 Jun 2025 05:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 17 Jun 2025 05:03 PM IST
सार

Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर युवक के ऊपर ट्रक पर लदा मुर्गी के चारे का गट्ठर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man died after goods fell from truck on Varanasi Prayagraj highway in bhadohi
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर प्रयागराज सीमा के पास बाइक सवार युवक पर ट्रक पर लदा मुर्गी के टारे का गट्ठर गिर जाने से मौत हो गई। युवक को बचाने में ट्रक भी दूसरी साइड पलट गया। युवक दो घंटे तक अनाज के नीचे दबा रहा। अनाज हटाए जाने पर उसके नीचे दबे होने की जानकारी हुई। 

विज्ञापन


ये है मामला
भदोही कोतवाली के हरियावं गांव निवासी सेवानिवृत्त अमीन सत्येन्द्र श्रीवास्तव का पुत्र प्रीत श्रीवास्तव (22) सोमवार को किसी काम के सिलसिले में प्रयागराज गया हुआ था। काम खत्म करने के बाद वह देर शाम वहां से लौट रहा था। प्रयागराज की सीमा को पार कर वह जैसे ही भदोही की सीमा में प्रवेश किया। इसी बीच मुर्गी का चारा लदा एक ओवरलोड ट्रक गुजर रहा था। 
विज्ञापन


प्रीत ट्रक को ओवरटेक कर आगे जाने का प्रयास कर रहा था। इस बीच मुर्गी के चारे का गठ्ठर उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह उसी में दब गया। इस बीच ट्रक भी दूसरी तरफ पलट गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सीधा कराकर हाईवे को खाली कराने लगे। वहीं हाईवे पर फैले चारे के गठ्ठरों को भी हटाने लगे। इस बीच युवक उसमें दबा मिला। आनन-फानन उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कार चालक की दबंगई: नशे में धुत होकर 25 से अधिक लोगों को मारी टक्कर, इंजन में बाइक फंसी तो पकड़ा गया

युवक मुर्गी के चारे के नीचे दो घंटे तक दबा रहा। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ऊंज रमाकांत यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक व खलासी फरार हो गए हैं। युवक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed