फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Young man committed suicide by hanging himself in his room

Bhadohi News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself in his room
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली के कसिदहां गांव निवासी एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजित पाठक का 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक पाठक बाम्बे में प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन

10 दिन पहले ही वह गांव लौटा था। हर दिन की तरह रविवार की रात भी परिवार के लोग खाना-पीना खाकर सोने चले गए। सोमवार की सुबह जब काफी देर तक अभिषेक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने गए, लेकिन काफी आवाज देने पर भी वह नहीं उठा। परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो अभिषेक कमरे में फंदे के सहारे झूल रहा था। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया। परिजन भी नहीं समझ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed