फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Xen was asked for an explanation for being absent from the meeting

Bhadohi News: बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा

Wed, 18 Mar 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Xen was asked for an explanation for being absent from the meeting
भदोही - मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन समिति ने आपदा से संबंधित बचाव और तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित रहने पर समिति ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सोनभद्र और भदोही से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति डाॅ. लालजी प्रसाद निर्मल ने की, जबकि सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, विवेक सिंह, बृजेश सिंह और संजय कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दैवीय आपदा, विशेषकर सर्पदंश से हुई मौतों के मामलों में पोस्टमार्टम अनिवार्य कराएं, ताकि परिजनों को सहायता राशि में कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय आपदा मित्रों के माध्यम से बच्चों को आपदा से बचाव की जानकारी दी जाए। बाढ़ और अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए रैन बसेरा, अलाव, कूलर और अन्य कार्यों का व्यय विवरण समिति को प्रस्तुत किया जाए। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्यों का ऑडिट कराकर आख्या समिति को रिपोर्ट सौंपें। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में दैवीय आपदा से लाभ प्राप्त करने वालों की बिंदुवार समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपदा से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed