{"_id":"63d6b9be0d6ee864aa0a2a17","slug":"work-continues-on-flyover-jam-on-service-lane-bhadohi-news-vns6960987145-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: फ्लाईओवर के ऊपर जारी रहा कार्य, सर्विसलेन पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: फ्लाईओवर के ऊपर जारी रहा कार्य, सर्विसलेन पर जाम
विज्ञापन
गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर सुधार कार्य जारी रहने से सर्विसलेन पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग के गोपीगंज स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर 18 में फिर गड़बड़ी हो गई है। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तकनीकी टीम फ्लाईओवर पर कार्य करती रही और वाराणसी-प्रयागराज से आने-जाने वाले वाहनों को सर्विस लेन भेजा जाता रहा। इससे दिन भर जा लगा रहा। जाम के चलते ज्ञानपुर से गोपीगंज, मिर्जापुर, औराई, हंडिया, जंगीगंज, बरौत, हंडिया की ओर आवागमन करने वालों को परेशानी उठानी पड़ी।
दो वर्ष पूर्व ही प्राधिकरण ने गोपीगंज नगर में पौने दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनवाया था। बड़ा चौराहा के पास पिलर नंबर 18 में आई तकनीकी गड़बड़ी से कंक्रीट के गिरने लगी थी। वाहनों के आवागमन करते समय तेज आवाज होती थी। इसकी शिकायत व्यापारियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से की थी। दो माह पूर्व मरम्मत तकनीकी टीम ने मरम्मत की। तब कहना था कि पिलर नंबर 18 पर लगी कुछ सामग्री नहीं मिल रही है। उसे मंगाकर लगवा दिया जाएगा।
कुछ दिन बाद जब पिलर से पुन: तेज आवाज शुरू होने लगी। तब व्यापारियों ने इसकी शिकायत डीएम गौरांग से की। डीएम ने बीते दिनों समीक्षा बैठक में इस समस्या को दूर करने का निर्देश प्राधिकरण को दिया था। प्रबंधक कार्य बीके कुशवाहा ने बताया कि पिलर नंबर 18 में खराब हुए उपकरणों को बदलने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा और जरूरत पड़ी तो प्रयागराज-वाराणसी लेन को भी बंद किया जा सकता है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।