फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women worshiped Banyan tree for unending good fortune

Bhadohi News: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा

Mon, 02 Sep 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Women worshiped Banyan tree for unending good fortune
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार को सोमवती अमावस्या का पर्व हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजन अर्चन किया। इसके बाद वट वृक्ष का सात फेरा लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। ज्ञानपुर, भदोही, चौरी, औराई, जंगीगंज सहित विभिन्न धार्मिक स्थानों पर स्थित वट वृक्ष के पास पहुंची महिलाओं ने पूजा अर्चन कर सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

गोपीगंज के प्राचीन शिव मंदिर, बाबा बड़े शिव धाम, काली देवी हनुमान गढ़ी, डेरवा शीतला धाम आदि मंदिर पर महिलाए वट वृक्ष का पूजन अर्चन करने के बाद मंदिर पहुंच कर दर्शन किया। सोमवती अमवस्या के मौके पर जिले के विभिन्न गंगा घाट पर लोग स्नान करने पहुंचे, स्नान ध्यान कर पुण्यफल अर्जित किया। महिला ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की और अखंड सौभाग्य के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इसी तरह ज्ञानपुर के सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया गया। जहां सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। भक्तों के जयकारे में मंदिर गुंजायमान रहा। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि सती सावित्री ने वट अमावस्या का व्रत रखा था। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन अपने पति सत्यवान को यमराज से पुन: प्राप्त किया था। इसी उपलक्ष्य में महिलाएं वट की पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed