फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women were encouraged to get DL.

Bhadohi News: महिलाओं को डीएल बनवाने के लिए किया प्रेरित

Sat, 27 Sep 2025 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Women were encouraged to get DL.
पीडीडीयू नगर। उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर से बाबा कीनाराम डिजीटल लाइब्रेरी की छात्राओं के लिए मिशन शक्ति 5.0 के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौेके पर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर एआरटीओ ने वहां उपस्थित महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं वीडियो क्लिप के जरिए उन्हें महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के विषय में जानकारी दी गई। इस सम्बन्ध में एआरटीओ डाॅ. सर्वेश गौतम ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि चन्दौली जिले में मात्र छह प्रतिशत महिलाओंं के पास ही ड्राइविंग लाइसेंस है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के बनवाने के प्रति महिलाओं को जागरूक होने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं को ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए समस्त मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूलों के प्रबन्धकों को निर्देशित किया गया है कि महिलाओं को मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण रियायती दरों पर उपलब्ध कराये। एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम ने गोष्ठी में उपस्थित 26 बालिकाओं को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के साथ ही मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed