फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women weavers killing sensation

महिला बुनकर की हत्या से सनसनी

Tue, 11 Aug 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 11 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Women weavers killing sensation
 इसका पता कमरे से दुर्गंध आने पर चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फरार पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर के लालगंज थानाक्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी मनीराम कोल की पुत्री पूजा कोल ने 2012 में उसी गांव के नन्हकू के पुत्र विक्रम सिंह कोल के साथ कोर्ट मैरिज की थी।
नगर पालिका गोपीगंज के पूर्व चेयरमैन आशाराम गुप्ता की रघुनाथपुर स्थित कालीन कंपनी में काम करने वाला विक्रम पिछले शनिवार को अपनी पत्नी पूजा को लेकर आया था और पास के एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा।
विज्ञापन

 इधर, रविवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो उसके कमरे का ताला बंद था। लोगों ने सोचा कि परिवार कहीं गया होगा पर सोमवार की सुबह जब उनके कमरे से दुर्गंध आने लगी तो लोग आशंकित हो गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज एसओ रमेश चौबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब कमरा खुलवाया तो अंदर पूजा का शव मिला। उसके शरीर पर तेजाब डाला गया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद पूजा पर तेजाब भी फेंका गया था।
पूजा का पति विक्रम कोल फरार है।
तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से एक बैग मिला, जिसमें मृत महिला की कोर्ट मैरिज के कागजात मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिवार वालों को सूचना दी।

घटना की खबर लगने पर सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार पति की खोजबीन शुरू कर दी है। एसओ रमेश चौबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed