फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women should acquire technical knowledge and proficiency in agriculture: Dinanath

कृषि में तकनीकी ज्ञान और दक्षता हासिल करें महिलाएं: दीनानाथ

Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women should acquire technical knowledge and proficiency in agriculture: Dinanath
बेजवां सभागार में महिला कृषक को तसला व पौधा देते विधायक दीनानाथ भाष्कर। स्रोत विभाग
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय महिला कृषक दिवस मनाया गया। जलवायु अनुकूल कृषि नवाचार के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को 100 तसले, खुरपी और पौध वितरित किए गए। मुख्य अतिथि औराई भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया और कृषि में ज्ञान व दक्षता से समाज में पहचान बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केंद्र की वरिष्ठ गृह विशेषज्ञ रेखा सिंह ने आर्थिक स्वावलंबन के लिए पोषण वाटिका, सिलाई और प्रसंस्करण पर कार्य करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। कृषि प्रसार विशेषज्ञ आरपी चौधरी ने कृषि में महिलाओं के लिए ज्ञान और दक्षता को सतत विकास के लिए जरूरी बताया। कृषि तकनीकी से बेहतर उत्पादन और आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त करने पर बल दिया। अंधविश्वास व कुपोषण को दूर कर मधुमक्खी और मशरूम की खेती की तकनीकी भी बताई गई। प्रक्षेत्र प्रबंधक पीसी सिंह ने महिलाओं की सफलता की कहानियां प्रस्तुत कर उन्हें प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण 125 से अधिक कृषक महिलाएं, युवतियां, वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल हुए। मौके पर शेष नारायण सिंह, चंदन सरोज, किरण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed