फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Women demonstrated against non-action

मनबढ़ों पर कार्रवाई न होने के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated against non-action
फोटो
विज्ञापन

भूमि पर कब्जा करने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। ऊंज क्षेत्र के गोधना गांव में जमीन पर कोर्ट से स्टे के बावजूद कब्जा करने के विरोध में रविवार को गांव की महिलाओं ने तहसील पर पहुंचकर विरोध जताया। प्रदर्शन कर कहा कि जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। उस जमीन पर यथास्थिति रखने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है। मगर जबरन कब्जा किया जा रहा है।

नवधन सर्किल के गोधना गांव निवासी स्व. शोभई की पत्नी नन्हकी देवी ने अंतिम समय में अपनी चल-अचल संपत्ति को इकलौती पुत्री शांति देवी के नाम वरासतनामा कर दिया था। फिर शांति ने 14 दिसंबर 2018 को ज्ञानपुर देहाती निवासी देवरानी-जेठानी संगीता कुमारी और संगीता देवी के नाम एक बीघे जमीन रजिस्ट्री कर दी। आरोप है कि विपक्षियों ने यह कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया कि अभी बंटवारा नहीं हुआ है, जबकि विक्रेता शांति देवी बेची गई जमीन पर काफी अरसे से काबिज थी। लेकिन, जमीन खरीदने वाली महिलाओं ने निर्माण का प्रयास किया तो विपक्षियों ने व्यवधान खड़ा कर दिया। मामला थाना, तहसील, एसडीएम, एसपी और डीएम तक पहुंचाया गया, जिस पर सभी प्रक्रिया को पूर्ण कराकर तहसील प्रशासन ने मामले को शांति देवी के पक्ष में कर दिया और मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर यथास्थिति कायम रखने का आदेश जिला प्रशासन को दे दिया गया। मगर विपक्षी उसी आराजी नंबर में अपना निर्माण शुरू कराकर शांति देवी, संगीता कुमारी, संगीता देवी को निर्माण करने से मना करने लगे। रविवार को ज्ञानपुर तहसील पहुंचीं महिलाओं ने विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संगीता कुमारी, संगीता देवी, कलावती देवी, विद्यावती देवी, चिरौंजी देवी, हीरावती देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं। राजस्व निरीक्षक नवधन इरशाद अहमद का कहना था कि संपूर्ण समाधान दिवस पर मामला ऊंज थाने में आने पर दोनों पक्षों को समझाते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया जा चुका है। उधर, विपक्षी नंदलाल, राजेश कुमार, ओमप्रकाश, कमला शंकर का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जिस जमीन पर का उल्लेख किया जा रहा है, उस पर शांति देवी ने दीपचंद, जगदंबा, पार्वती से अतिक्रमण कराया गया है, जिसकी पुष्टि भी राजस्व लेखपाल ने करने के बाद तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed