फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman killed in accident banker

हादसे में महिला बैंककर्मी की मौत

Thu, 15 Sep 2016 02:15 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Thu, 15 Sep 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
नईबाजार ।  भदोही कोतवाली के विवेकानंद चौराहे पर सड़क पार करते ट्रक की चपेट में आ जाने से महिला बैंककर्मी की मौत हो गई। जौनपुर के औंरा निवासी युवती श्वेता सिंह भदोही के आईसीआईसीआई बैंक शाखा में बतौर कैशियर कार्यरत थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के औंरा गांव की निवासी श्वेता सिंह (26) सुबह 9.10 बजे परिवहन निगम की बस से विवेकानंद चौराहे पहुंची। यहां वह बस से उतर कर बस के आगे से सड़क की दूसरी पटरी की ओर बढ़ी ही थी कि अचानक जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक आ गई और रौंदते हुए आगे बढ़ गई। घटना से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर जुटी भीड़ ने बैंक को खबर की तो अन्य बैंककर्मियों के होश उड़ गए और शाखा प्रबंधक मो.जाकिर समेत सभी बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे। युवती के परिजनों को सूचना देकर एक आटो रिक्शा से युवती को इंदिरा मिल चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां अस्पताल वालों ने हालत गंभीर देखकर वाराणसी ले जाने को कहा। इस बीच वहां से एंबुलेंस कर युवती को लेकर सर सुंदर लाल अस्पताल पहुंचे ही थे कि देखने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद भाग रही ट्रक को आस-पास के लोगों ने रोक कर चालक सहित पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आईसीआईसीआई बैंक के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहायक प्रबंधक राहुल राय ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि हम लोगों के लाख प्रयास के बाद भी भदोही में निजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिली अन्यथा जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि श्वेता बैंक से चार वर्ष से जुड़ी थी। एक वर्ष से वह इसी शाखा में कार्यरत थी और अपने ग्राम औंरा से आया जाया करती थी। विशाल कुमार, आमिर कमर, ऋषभ, शुभाना अख्तर, उमेश प्रताप, यज्ञ नारायण, प्रेमचंद आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed