Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman falls off bike into pothole, gets run over by Scorpio, dies

Bhadohi News: गड्ढे में पड़ते ही बाइक से गिरी महिला, स्काॅर्पियो ने रौंदा, मौत

Mon, 08 Dec 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman falls off bike into pothole, gets run over by Scorpio, dies
जिला अस्पताल में मृतिका की मौत के बाद परिनजों से बातचीत करती पुलिस। संवाद - फोटो : katra news
ज्ञानपुर। भदोही-ज्ञानपुर मार्ग पर ज्ञानपुर के पटेल नगर के समीप रविवार को शंभूपुर गांव निवासी राजेश पाल की पत्नी जायत्री देवी (40) बाइक से गिर गईं। इसी दौरान गुजरी स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। वह अपने भतीजे के साथ मायके अमिलौरी से ससुराल जा रही थीं। इस बीच गड्ढे के पास अचानक ब्रेक लगाते ही वह बाइक से गिर गईं। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के शंभूपुर गांव निवासी राजेश पाल की पत्नी जायत्री देवी (40) अपने मायके अमिलौरी गांव आई थीं। जहां से वह अपने भतीजे शिवम की बाइक पर बैठकर ऑटो पकड़ने ज्ञानपुर जा रही थीं। पटेल नगर के पास एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। इसी बीच सामने एक गड्ढा भी आ गया। शिवम ने हड़बड़ाहट में ब्रेक मारने का प्रयास किया लेकिन तब तक बाइक गड्ढे में चली गई। इससे पीछे बैठी जायत्री बाइक से नीचे गिर गईं। इस बीच भदोही से ज्ञानपुर की तरफ जा रही एक स्कॉर्पियो महिला के पेट और गर्दन पर चढ़ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. मुन्नालाल ने बताया कि महिला गंभीर अवस्था में लाई गई थी। उसका ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट लगातार कम होता गया। कुछ देर बार उसकी मौत हो गई। भतीजे शिवम ने बताया कि बुआ के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी विश्वज्योति राय ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed