फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Woman dies in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के राजमार्ग स्थित जयरामपुर-बुआ जी का इनारा के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में रंजू देवी (36) निवासी शुकुलपुर-चकबीरा की मौत हो गई। मौके से पुलिस ने दो सौ रुपये, बैंक पासबुक, एक जोड़ी चांदी के पायल बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रंजू देवी यूनियन बैंक में विधवा पेंशन का पता लगाने के लिए जैसे ही ऑटो से उतरकर दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन पर आ रही थी, उसी समय किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेजा, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि पति की मौत भी चार वर्ष पहले मुंबई में सड़क हादसे में हुई थी। तभी से वह दो अबोध बच्चों के साथ जीवन-यापन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed