फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   woman and young man died one injured in road accident after car collided with bike

हाईवे पर भीषण हादसा: कार की टक्कर के बाद 10 मीटर तक घसीटती रही बाइक, महिला समेत दो की मौत; एक घायल

Fri, 19 Sep 2025 03:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 19 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। गिराई पावर हाउस के सामने कार की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया।   

विज्ञापन
woman and young man died one injured in road accident after car collided with bike
पूछताछ करती पुलिस व मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के गिराई पावर हाउस के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला और एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल का उपचार वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
ऊंज थाना क्षेत्र के सिकी चौरा बिछिया निवासी नचना देवी (65) अपने पड़ोस के रोहित कुमार (25) और जौहरपुर निवासी अपने भतीजे तूफानी प्रजापति (35) के साथ एक बाइक पर बैठकर अपने मायके गोपीगंज कोतवाली के जौहरपुर जा रही थी। बाइक रोहित चला रहा था। 
विज्ञापन


10 मीटर तक घसीटती रही बाइक
बताया जा रहा है कि वे जौहरपुर पहुंचने ही वाले थे कि कुछ दूर पहले ही हाईवे पर गिराई पावर हाउस के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 10 मीटर तक घसीटती रही। घटना में नचना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित और तूफानी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रोहित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं तूफानी की गंभीर स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; 'किसकी गर्मी शांत करोगे?'...: एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन का अधिवक्ता से नोकझोंक का वीडियो वायरल  

दो कार सवार पुलिस हिरासत में
इधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रोहित चार भाई में छोटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed