फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Withheld salary of 15 BLOs

Bhadohi News: 15 बीएलओ का रोका वेतन

Fri, 10 Nov 2023 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Withheld salary of 15 BLOs
ज्ञानपुर। एसडीएम औराई आकाश कुमार ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के मद्देनजर कई बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें 15 बीएलओ और एक सुपरवाइजर अनुपस्थित मिले। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। हिदायत दी गयी कि भविष्य में ऐसा होने पर विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनवरी 2024 में 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम जोड़ने, मृतकों का नाम हटवाने, संशोधन कराने के लिए फाॅर्म भरा जा रहा है। जिसको लेकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम औराई ने तहसील क्षेत्र में आने वाले मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें कई बीएलओ अनुपस्थित मिले। उन्होंने मामले से जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चार, पांच नवंबर, 25, 26 नवंबर, तीन और चार दिसंबर को बूथ पर विशेष अभियान चलेगा। ऐसे युवा जो एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो या उससे पूर्व ही पूर्ण कर चुके हो वे अपना नाम मतदाता सूची में डलवा सकते हैं। पहली बार आवेदन कर रहे युवाओं को पंजीकरण के लिए फाॅर्म 6 भरना है। मतदाता हेल्पलाइन एप या हेल्पलाइन नम्बर-18001801950 या ईसीआई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी मतदाता फाॅर्म सबमिट कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed