{"_id":"97d49b586305e724a7dcec77559df130","slug":"with-the-increased-asking-elected-politician-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित होने के साथ बढ़ गई नेताजी की पूछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचित होने के साथ बढ़ गई नेताजी की पूछ
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू होने के बाद दोपहर से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए परिणाम आने शुरू हो गए थे।
ऐसे में पहले से ब्लाक प्रमुख के लिए चुनाव मैदान में उतरने का संकेत दे चुके लोगों ने नवनिर्वाचित बीडीसी पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं।
मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही जहां कई बीडीसी को भावी प्रमुख प्रत्याशियों ने जीत की मुबारकबाद दे दी, वहीं प्रमाण पत्र लेकर घर पहुुंचने पर भावी प्रमुख प्रत्याशियों के परिवार वालों ने पहुंचकर दुआ-सलाम किया। जहां प्रमुख की सीट महिला है, वहां पर पतिदेव ही सारे मोर्चा संभाले हुए थे।
जबकि अन्य सीटों पर खुद भावी प्रत्याशी नवनिर्वाचित बीडीसी को तमाम सब्ज बाग दिखाते रहे। मतगणना स्थल से बाहर निकलने पर नारेबाजी होते देख फौरन उनके पास पहुंचते रहे।
इससे एक चुनाव संपन्न होते ही अगले चुनाव की तैयारी जोरो-शोरो से शुरू होते देखी गई। खास बात कि कहीं-कहीं पर दो से अधिक दावेदार सामने आ रहे हैं, वहां पर एक साथ कुछ समय के अंतराल पर भावी प्रमुख पद प्रत्याशी मिलते रहे।
उन्हें अपने विजटिंग कार्ड के अलावा फोन नंबर भी नोट कराते रहे। इसके अलावा अपने को किसी दावेदार से कम नहीं बताया। नव निर्वाचितों ने किसी को निराश नहीं किया गया है। अब देखना है कि भावी प्रमुख प्रत्याशियों का प्रयास कितना रंग लाता है। यह समय ही बताएगा।