{"_id":"672a3425588844d4b6087d1c","slug":"wing-commander-reached-among-the-children-gave-information-about-agniveer-scheme-to-500-children-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: विंग कमांडर पहुंचे बच्चों के बीच, 500 बच्चों को अग्निवीर योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: विंग कमांडर पहुंचे बच्चों के बीच, 500 बच्चों को अग्निवीर योजना की जानकारी दी
Tue, 05 Nov 2024 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 08:35 PM IST
सार
भदोही के ज्ञानपुर में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसके तहत विंग कमांडर स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे और उन्हें अग्निवीर योजना के बारे में जानकारी दी। सेना की बारिकियों को बताकर बच्चों के सवालों का जवाब दिया और देश की रक्षा में सेना का जवान बनकर योगदान करने की अपील की। कार्यक्रम दो अलग - अलग स्थानों पर चलाया गया।
विज्ञापन
बच्चों को अग्निवीर योजना की जानकारी देते विंग कमांडर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ज्ञानपुर जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को जिला सेवायोजना की ओर से कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर के विभूति नारायण राजकीय इंटर काॅलेज और सीतामढ़ी के दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज में शिविर लगाया गया। जिसमें अग्निवीर वाई योजनांगर्त 500 छात्र-छात्राओं को अग्निवीर के बारे में विस्तार बताया गया। मुख्य अतिथि विंग कमांडर वेदवीर गुणवप्पा और वायु सेना के भर्ती अधिकारी अनुराग रहे।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र बताया। बताया कि सेना में भर्ती होना हर नागरिक के लिए गर्व का विषय होता है। यह हमें न सिर्फ एक अच्छा नागरिक बनाती है, बल्कि अनुशासन भी सीखाती है। अग्निवीर देश के हर युवाओं को यह मौका देता है। उन्होंने अग्निवीर की तैयारी कैसे करें, इंटरव्यू क्रय कैसे करें आदि की जानकारी दी। मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन