फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Will make 75 villages of Bhadohi self-sufficient: MP

भदोही के 75 गांवों को बनाएंगे आत्मनिर्भर: सांसद

Mon, 16 Aug 2021 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Will make 75 villages of Bhadohi self-sufficient: MP
बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भदोही जिले के 75 गांवों को आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत बनाने के लिए काम करेंगे। सोमवार को जमुनीपुर स्थित स्वदेशी आश्रम में उन्होंने प्रेस वार्ता कर बताया कि देश आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है। इस दौरान हम सबको उन वीर शहीदों की कुर्बानियों को भी याद करते रहना होगा। ताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें भुला न पाए। उन्होंने कहा कि भदोही का इतिहास गौरव से भरा पड़ा है। 1857 आजादी के लिए नील आंदोलन की शुरुआत भदोही से हुई थी। भदोही के 22 वीर सपूतों को अंग्रेजों ने इमली के पेड़ पर फांसी दी थी। नील आंदोलन को महात्मा गांधी ने वर्ष 1922 में चंपारण से गति दी थी। सांसद ने कहा मुझे गर्व है कि आंदोलन की प्रेरणा भदोही ने दी। बताया कि 13 अगस्त को राष्ट्रीय संसदीय परिषद की बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष आजादी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण योगदान की चर्चा हुई। जिसमें नील आंदोलन में भदोही के योगदान की चर्चा के पश्चात जिले के 75 गांवों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और सरकार से मंजूरी मिली है। बताया भदोही परऊपुर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर दिया गया है। अब 75 गांव को चिह्नित किया जाएगा। सांसद ने बताया कि इस योजना में देश के तीन और जिलों को शामिल किया गया है। वार्ता में शैलेंद्र दूबे, अखंड प्रताप सिंह, रामपाल यादव, मनीष पांडेय, प्रवीण तिवारी, दीपक मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed