फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wife dies in road accident, husband injured

Bhadohi News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Wife dies in road accident, husband injured
भदोही कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा धरमपुरी बाजार के पास रविवार शाम पांच बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को एमबीएस में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान सुमरी देवी (60) पत्नी शेषधर निवासी बहुता चकडाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुरियावां के बहुता चकडाही गांव निवासी शेषधर अपनी पत्नी सुमारी देवी को बाइक पर बैठाकर भदोही जा रहे थे। इसी बीच डुड़वा धरमपुरी बाजार में चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लांगनबारी के पूर्व प्रधान मुन्नी लाल यादव ने डायल 112 और एंबुलेंस 108 को सूचित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान सुमरी की मौत हो गई। पुलिस ने चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक भदोही अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed