फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   While Shri Ram went to capture the golden deer, Ravana arrived to abduct Sita.

Bhadohi News: सोने का हिरण पकड़ने गए श्री राम सीता का हरण करने पहुंचा रावण

Fri, 16 Oct 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
While Shri Ram went to capture the golden deer, Ravana arrived to abduct Sita.
गोपीगंज रामलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
गोपीगंज। बाबा बड़े शिव धाम प्रांगण में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार को कलाकारों ने सीताहरण प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस लीला में भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वनवास से जुड़े दृश्य दिखाए गए। समिति के अनुसार पंचवटी में श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के निवास का प्रसंग दिखाया गया। रावण की कुटिल योजना भी दर्शाई गई। स्वर्ण मृग के रूप में मारीच आया, जिसके पीछे सीता के आग्रह पर श्रीराम गए। मारीच की आवाज सुनकर सीता व्याकुल हुईं। लक्ष्मण के कुटिया छोड़ने का लाभ उठाकर रावण साधु वेश में छलपूर्वक सीता का हरण कर लिया। यह दृश्य दर्शकों के लिए भावुक करने वाला था। सीता हरण का दृश्य देखकर लोग भाव विभोर हो गए है। श्रीराम की भूमिका गगन पाठक, लक्ष्मण सार्थक पाठक और सीता गौरव पाठक निभा रहे हैं। इस दौरान शेषधर पाठक, विकास पाठक, विजय देव पाठक, राजकुमार पाठक, डॉ. रमेश चंद्र पाठक, रसीले पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed