फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   When the speed of cold wind increased, the mercury dropped to 5.9 degrees.

Bhadohi News: सर्द हवा की रफ्तार बढ़ी तो पारा लुढ़क गया 5.9 डिग्री

Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
When the speed of cold wind increased, the mercury dropped to 5.9 degrees.
ज्ञानपुर। ठंड के तेवर नरम होते नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को भी सर्द हवाओं के कारण इस बार दूसरी दफे न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। दोपहर में एक बजे के करीब सूर्य निकले लेकिन उससे तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। अघिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

11 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है। इसके चलते बृहस्पतिवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इससे पहले मंगलवार (16 जनवरी) को भी न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चार दिनों से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। शुक्रवार को थोड़ी देर के लिए सूरज निकले भी तो घंटे भर के लिए। इससे ठंड से जरा भी निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह की शुरूआत भी कोहरे और धुंध के साथ हुई। दोपहर 12 बजे तक धुंध छाई रही। सर्द हवा के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। सड़कों पर निकले लोगों के हाथ ठंडे हो जा रहे थे और उन्हें अलाव की जरूरत महसूूस होने लगती थी। जिला प्रशासन ने कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था जरूर की है लेकिन इतने से काम नहीं चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोग अपने स्तर से अलाव जलवा रह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने मुताबिक बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार का तापमान चार डिग्री तक लुढ़क गया। सर्द हवा की रफ्तार भी आठ किलोमीटर से बढ़कर 11 किमी प्रतिघंटा हो गई थी। इससे गलन में वृद्धि हुई। आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम का असर ऐसे ही बना रह सकता है।

------------------------------
मौसम से बेहद सतर्क रहने की जरूरत
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ प्रदीप यादव के मुताबिक इस मौसम में बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। सुबह की सैर पर निकलने वालों को सजग रहना चाहिए। इस तरह पैरालिसिस और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।लोग घरों में हीटर और ब्लोअर के पास होते हैं, उससे जैसे ही बाहर निकलते हैं तो तापमान में बदलाव से रक्तचाप प्रभावित हो जाता है। इसलिए बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। सुबह निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। सिर और हाथ को भी ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed