फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wednesday the hottest day of the year, mercury at 41 degrees

Bhadohi News: बुधवार साल का सबसे गर्म दिन, पारा 41 डिग्री पर

Thu, 18 Apr 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Wednesday the hottest day of the year, mercury at 41 degrees
ज्ञानपुर। बुधवार साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप में थोड़ी देर खड़ रहना मुश्किल हो गया था। दिन भर 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और भी वृद्धि होने का अंदेशा जताया है। लगातार गर्मी के चलते अस्पताल मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार और एलर्जी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह नौ बजे के बाद धूप चुभने लगती है। दोपहर में लू भी चल रही है। बुधवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री था। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घर से बाहर निकलने पर बदल झुलसने लग रहा था। मंदिरों और दर्शनीय स्थलों में दोपहर में कोई पहुंच नहीं रहा है। पक्की फर्श दस बजे के बाद जलने लग रही है। भीषण गर्मी में किसानों गेहूं की कटाई और मंडाई में लगे हैं। मजदूरों को भी दोपहर में काम करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बुखार, एलर्जी, सनबर्न के अलावा उल्टी-दस्त के मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशयन डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि ऐसे मौसम में एहतियात जरूरी है। घर से खाली पेट न निकलें और दिन भर पानी पीते रहें। सिर, चेहरा और बदन ढककर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
बीते दिनों का तापमान:
दिन- अधिकतम- न्यूनतम
बुधवार- 41 - 24
मंगलवार - 39.4 - 26.2
सोमवार - 39 - 23.2
रविवार- 38.1 - 20.8
शनिवार - 37.4 - 21.1
शुक्रवार - 38.9 - 22.1
बृहस्पतिवार - 37.5 - 23.1
-------------

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed