फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water supply interrupted for three days due to transformer burning

ट्रांसफार्मर जलने से तीन दिन से जलापूर्ति बाधित

Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Water supply interrupted for three days due to transformer burning
नईबाजार। नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित नलकूप का 63 केवी का ट्रांसफार्मर जल जाने से तीन दिन से आधे शहर में पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। हाल यह है कि नलकूप नहीं चलने से ओवरहेड टैंक में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। जिससे आधी आबादी पानी के लिए दर दर की ठोकरें खा रही है। लोगों को हैंडपंपों और निजी सबमर्सिबल पंपों से पानी लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभासद परमानंद मौर्य ने बताया रविवार की रात ट्रांसफार्मर में खराबी आई थी। उन लोगों ने लाइनमैन को बुलाकर ट्रांसफार्मर की जांच कराई तो पता चला कि ट्रांसफार्मर जल गया है। सभासद ने बताया कि गर्मी और जलापूर्ति समस्या को देखते हुए तत्काल शासन के 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत नंबर विद्युत विभाग के जेई और लाइनमैन को भी भेज दी गई लेकिन तीन दिन बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के एक्सईएन नंद कुमार बरनवाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। जेई को शिकायत साझा कर ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, जेई हरिशंकर कुशवाहा ने बताया कि स्वीकृति मिल गई है, बृहस्पतिवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed