फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water pours into shops due to rain

झमाझम बारिश से दुकानों में घुसा पानी

Sat, 20 Jun 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Water pours into shops due to rain
मूसलाधार बारिश के बाद ज्ञानपुर के कुवंरगंज मोहल्ले में दुकानों में घुसा पानी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश शनिवार को तेज हो गई। सुबह छह से 10 बजे तक मूसलाधार बारिश से खेत जहां पानी पानी से भर गए। वहीं नगरीय इलाकों के निचले हिस्सों में एक से दो फीट तक जलजमाव हो गया। इससे आवागमन में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौरी में छप्पर गिरने से दंपति जबकि बड़वापुर में छत की पटिया गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जून के पहले पखवारे में उमस-गर्मी से लोग बेहाल रहे। कभी हल्की बूंदाबांदी राहत देती लेकिन बाद में कड़ी धूप लोगों की मुश्किलें बढ़ाती, हालांकि दूसरे पखवारे में मानसून मेहरबान दिखा। 16 जून से रुक-रुक्कर हर रोज बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह छह से 10 बजे तक मूसलाधार बारिश हुई जबकि उसके बाद दिन भर रिमझिम फुहारें पड़तीं रहीं। बारिश से ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, पुरानी कलेक्ट्रेट, नारायण कॉलोनी समेत अन्य निचले हिस्सों में पानी भर गया। ज्ञानपुर दुर्गागंज तिराहे पर जलजमाव से आवागमन में दिक्कत हुई तो सफाईकर्मी मौके पर पहुंचकर चोक नाली को साफ किए। सड़क से पानी हटने पर करीब आधे घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

गोपीगंज, मोढ़ बाजार, सुरियावां, चौरी आदि क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से दुकानों में पानी घुस गया। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। अगैती नर्सरी डालने वाले किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए। ढैंचा आदि की बुआई करने वाले किसान खेतों में ही जुताई कर उसे सड़ाने लगे हैं। माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में किसान रोपाई भी शुरू कर देंगे। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। चौरी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के जमुआ गांव में बारिश से शनिवार सुबह मड़हा धराशायी हो गया। इससे राजेंद्र उपाध्याय और उनकी पत्नी घायल हो गईं। दोनों को ग्रामीणों ने चौरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालांकि मलबे में दबने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर के बड़वापुर गांव में बारिश के कारण छत का बारजा गिरने से धर्मेंद्र (48) घायल हो गए। बताया जाता है कि वह 30 जून को बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से घर आए थे। सुबह किसी काम से छत के बारजे पर गए थे कि अचानक छत की पटिया टूटने के चलते नीचे जा गिरा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed