फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water is not coming from the tank, still bills are sent to 28 thousand people

Bhadohi News: टंकी से नहीं होती पानी की सप्लाई, फिर भी भेजते हैं बिल

Tue, 12 Nov 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water is not coming from the tank, still bills are sent to 28 thousand people
वहिदानगर। डीघ ब्लॉक के छह गांवों में नियमित शुद्ध पेजयल की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल के लिए बनी टंकी शोपीस बनी है। टंकी पर 42 हार्स पावर की जगह 22 हार्स पावर का मोटर लगाने से पानी नहीं चढ़ रहा है। इससे 28 हजार लोगों को पेयजल नहीं मिलता, लेकिन बिल हर महीने पहुंच जाता है।
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक के कोईरौना गांव में करीब 30 साल पहले 25 हजार लीटर की क्षमता की पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था। आधा दर्जन से अधिक गांवों में शुद्ध पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बने ओवरहेड टैंक से कुछ दिनों तक निर्धारित रोस्टर के अनुसार शुद्ध पानी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जिससे हजारों परिवारों को सहूलियत मिली, लेकिन कुछ ही सालों में ओवरहेड टैंक में लगा 42 हार्स पावर का मोटर जल गया। जिसके बाद गांवों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम की ओर से यहां दूसरे मोटर लगाकर उसके संचालन का प्रयास किया गया, लेकिन जेई की लापरवाही के कारण 42 की जगह 22 हार्स पावर का मोटर लगाने से टंकी तक पानी चढ़ पा रहा है। जिससे ओवरहेड टैंक शोपीस बना है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गांव के लोगों को नियमित पानी तो नहीं मिलता, लेकिन हर माह पूरे महीने का पानी का बिल पहुंच जाता है। लोगों को सबसे अधिक समस्या भीषण गर्मी में झेलनी पड़ती है, जब हैंडपंप भी पानी छोड़ते हैं।
करीब 2800 की आबादी प्रभावित

ओवरहेड टैंकों का संचालन ठप पड़ने से करीब 28500 की आबादी प्रभावित है। जिसमें कोइरौना ओवरहेड से कालिका नगर 7000, गोलखरा 6000, मझगवां 6000, मानशाहपुर 3000, भीखीपुर 2500, रईयापुर 4000 की आबादी को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है।

गांवों में जलजीवन मिशन के तहत पेयजल टंकी का निर्माण कर पेयजल सप्लाई कराने की तैयारी है। वहीं पानी के बिल का पता कराया जाएगा। पेजयल सप्लाई होने पर ही पानी का बिल भेजा जाएगा। - मुजीब अहमद, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article