फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water crisis will be overcome in 28 villages included in the municipality, the way will shine

पालिका में शामिल 28 गावों में पानी संकट होगा दूर, चमकेंगे मार्ग

Mon, 29 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water crisis will be overcome in 28 villages included in the municipality, the way will shine
नगर पालिका द्वारा बाईपास मार्ग पर 1.65 करोड़ से लगवाए जा रहे स्ट्रीट लाइट - फोटो : BHADOHI
भदोही। सीमा विस्तार में नगर पालिका भदोही में शामिल 28 गावों में देर से ही सही, लेकिन काम अब दिखने लगा है। पानी का संकट जहां दूर होगा वहीं मुख्य मार्ग भी दुधिया रोशनी से नहाएंगे। सभी 28 गांवों में एक-एक सबमर्सिबल पंप और 500 मीटर पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें 22 गांवों में पंप स्थापित हो चुका है जबकि छह में प्रस्तावित है। रामरायपुर से रजपुरा होते हुए बनकट तक स्ट्रीट लाइट लगाने का इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है जबकि इंदिरा मिल चौराहे से धौरहरा पुल तक 225 खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइट का कार्य अंतिम चरण में है। नगर सीमा के प्रमुख चौराहों पर पांच हाईमास्ट लाइट भी लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले की सात नगर निकायों में सबसे बड़ी भदोही नगर पालिका है। दिसंबर 2020 में भदोही नगर सीमा से सटे 28 गांवों को प्रदेश शासन ने नगर पालिका सीमा में शामिल कर दिया था। इसके बाद से लगभग डेढ़ वर्ष तक विकास की बांट जोहते-जोहते अब जाकर नए गांवों की अपेक्षा पूरी होती दिख रही है। नगर पालिका ने नए क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 2.10 करोड़ की लागत से सभी गांवों में सबमर्सिबल पंप लगा रही है। जिसमें से 22 गांवों में पंप लग चुके हैं। अधिशासी अधिकारी जी. लाल ने बताया कि पंप स्थापना के साथ पांच पांच सौ मीटर पाइप लाइन भी डाला जा रहा है। जहां अब तक पंप नहीं लग सके हैं, वहां भी शीघ्र पंप का शिलान्यास किया जाएगा। इंदिरा मिल से लेकर धौरहा पुल तक 1.65 करोड़ से 225 खंभों में 450 स्ट्रीट लाइट भी लगाने का काम अब अंतिम दौर में है। ईओ के अनुसार काम लगभग पूरा हो चुका है। बिजली कनेक्शन कराया जाना बाकी है। इंदिरा मिल से लेकर रजपूरा होते हुए बनकट तक खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी लगभग तैयार है।
विज्ञापन

शहर में शामिल हुए गांव
भदोही। नगर पालिका के प्रस्ताव पर प्रदेश शासन ने दिसंबर 2020 में गंगापुर, कुशियरां, सरैंया, पकरी, हिम्मतपुर बकुचियां, फत्तूपुर, सालिमपुर, नूरपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, अमहदपुर फुलवरिया, जमुनीपुर बादफरोश, रैमलपुर, लखनपुर अभयनपुर, रेवड़ापरसपुर, जल्लापुर, भिखारीपुर, रामरायपुर, हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर को नगर पालिका सीमा में शामिल करने की अधिसूचना जारी की थी। इन गांवों को परिसीमन में शामिल करने के बाद अब भदोही पालिका में वार्डों की संख्या 25 से बढ़ कर 29 हो गई है। इतना ही नहीं नगर की आबादी 94620 से बढ़कर 140652 हो गई है तथा क्षेत्रफल आठ वर्ग किमी से बढ़ कर 39.56 वर्ग किमी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच स्थानों पर हाईमास्ट लगेगा : अध्यक्ष
भदोही। नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि शहर के पांच प्रमुख बिंदुओं को चयनित कर वहां हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव किया गया है। बताया कि नेशनल कॉलेज तिराहा, रजपूरा चौराहा, इंदिरा मिल चौराहा, मथुरापुर बाईपास मार्ग, विवेकानंद चौराहा पर हाईमास्ट लगने के बाद भदोही शहर में प्रवेश के मुख्य रास्ते दूधिया रोशनी से नहा उठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed