फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Water coolers to be installed in 100 council schools; chilled water to be provided

Bhadohi News: 100 परिषदीय स्कूलों में लगेंगे वाटर कूलर, मिलेगा शीतल जल

Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Water coolers to be installed in 100 council schools; chilled water to be provided
ज्ञानपुर। जिले के 100 परिषदीय विद्यालयों में वाटर कूलर लगाए जाएंगे। जिससे बच्चों को शीतल जल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर सांसद डॉ. विनोद बिंद ने 100 विद्यालयों में वाटर कूलर लगवाने की सहमति दी है। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति के आधार पर विद्यालयों का चयन भी कर लिया गया है। जल्द ही वाटर कूलर लग जाएंगे। इससे करीब 20 हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। आगामी सत्र में इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिसमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। वैसे तो लगभग सभी विद्यालयों में पेयजल के लिए कहीं हैंडपंप तो कहीं सब मर्सिबल पंप की व्यवस्था की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच महीने पहले सांसद डाॅ. विनोद बिंद को प्रस्ताव भेजकर वाटर कूलर की मांग की थी। विभाग के प्रस्ताव पर सांसद ने वाटर कूलर लगवाने की सहमति दी है। विभाग की तरफ से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों का चयन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि सांसद की सहमति के पश्चात छात्र संख्या के आधार पर 100 स्कूलों का चयन कर लिया गया है। वाटर कूलर लगने से बच्चों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी शिक्षा सत्र में इसका लाभ बच्चों को मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed