फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Warning issued for negligence in forwarding scholarship applications

Bhadohi News: छात्रवृत्ति आवेदन अग्रसारित करने में लापरवाही, चेतावनी

Tue, 15 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Warning issued for negligence in forwarding scholarship applications
ज्ञानपुर। जिले में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में आवेदनों के अग्रसारण में शिक्षण संस्थानों की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर अल्पसंख्यक विभाग ने सख्ती की है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने संस्थानों को तीन दिन में आवेदनों को अग्रसारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में अब तक संस्थाओं ने मात्र 22.03 प्रतिशत आवेदन पत्र ही अग्रसारित किया जबकि दशमोत्तर में मात्र 22.13 प्रतिशत है। आवेदन पत्रों के अग्रसारण में रुचि न लिए जाने के कारण जिले की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। निर्देश दिया कि अपने-अपने लॉगिन पर लंबित आवेदन पत्रों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed