{"_id":"624b43b705fc2b0e7e52a7f8","slug":"warned-to-continue-picketing-till-demands-are-met-bhadohi-news-vns6466324161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभोली के सदलूवीर बाजार में भारतीय किसान मजदूर संघ संयुक्त यूनियन का धरना-प्रदर्शन सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष सालिकराम यादव ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
धरना-प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कृषि, ब्लॉक व भदोही तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि भवथर, गंगारामपुर, सरायभाव सिंह, गौरा, टेमा समेत कई गांवों के किसान जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों में फसलों बुआई नहीं कर पाते हैं। सैकड़ों बीखा फसल पानी में डूब कर बर्बाद हो जाती है। जलभराव के कारण गेहूं की बुआई तक नहीं हो पाती है। चेतावनी दी कि जल निकासी के लिए नाला का निर्माण शुरू होने तथा क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों के खाते में पहुंचने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर अशोक कुमार यादव, रामबाबू बिंद, जैनब खान, संतराम बिंद ,रिंकू वर्मा, राजेंद्र पाल, दिलीप पांडेय, शैलेश कुमार, प्रहलाद दास बिंद, चंद्रभान बिंद, ओमप्रकाश यादव, त्रिलोकी बिंद, विजय यादव, अमरजीत यादव सेराज अहमद, मूलचंद गौतम, सूर्यबली, बड़ेलाल, बलिराम, फूलचंद यादव, मुरली बिंद, सचिन यादव आदि रहे। उधर, धरना स्थल पहुंचे तहसीलदार भदोही सत्यशील प्रजापति ने क्षतिपूर्ति की धनराशि किसानों के खाते में एक सप्ताह में पहुंचने का भरोसा दिया, लेकिन किसान नहीं माने। इसके चलते उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। तहसीलदार ने कहा कि क्षतिपूर्ति की धनराशि एक सप्ताह में उपलब्ध करा दी जाएगी। बीडीओ अभोली सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत नाला निर्माण का प्रस्ताव ग्रामसभाओं से मिलने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।