फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ward 26 candidate Pooja Dubey sued, two cars also seized

वार्ड 26 की प्रत्याशी पूजा दुबे पर मुकदमा, दो कार भी सीज

Wed, 14 Apr 2021 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ward 26 candidate Pooja Dubey sued, two cars also seized
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को मतदाताओं को वोट देने के बदले धन का प्रलोभन देने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 26 की प्रत्याशी पूजा दूबे फंस गई हैं। एसडीएम आशीष मिश्रा और क्षेत्राधिकारी औराई अजय कुमार ने वार्ड नंबर 26 की प्रत्याशी पूजा दुबे पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि औराई विकास खंड के जेठूपुर गांव में पूजा मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पैसा, साड़ी आदि बांट रही हैं। इसके बाद जब मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की टीम पहुंची तो सूचना सही मिली। एसडीएम ने बताया कि मौके पर महिला प्रत्याशी पूजा की ओर से साड़ी का वितरण हो रहा था। बताया कि मौके पर बरामद साड़ी को जब्त करने के साथ ही दो लग्जरी वाहनों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed