{"_id":"e8d34616aaa43cd3972611c052200ae4","slug":"walking-route-difficult-plight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग की दयनीय स्थिति से पैदल चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग की दयनीय स्थिति से पैदल चलना मुश्किल
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Mar 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी मार्ग पर निजी स्कूल होने से हर रोज स्कूल आने जाने वाले छात्रों और अभिभावकों को भारी परेशानी हो रही है।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मार्ग पर सीवर बिछाए दो माह से अधिक हो चुके हैं जिसके बाद से सड़क खराब हो चुकी है। लोगों ने पालिका से शीघ्र मार्ग निर्माण कराने की मांग की।
जानकारी हो कि जलालपुर मार्ग पर नगर पालिका द्वारा दो माह पूर्व सीवर बिछाने का कार्य कराया गया है। सीवर तो बिछ गया लेकिन सड़क की सूरत बिगड़ गई।
लोगों को उम्मीद थी कि सीवर के कार्य के साथ पालिका मार्ग निर्माण भी करा देगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इससे स्कूल आने जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। जिनके मकान मार्ग पर है उनका भी घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
मो.याकूब, गुलाब यादव, लड्डू यादव, संजय आदि ने कहा कि सीवर बिछने के बाद भी मार्ग पर पानी लग रहा है।
उन्होंने कहा कि सीवर बिछाने के बाद सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो समस्या और बढ़ जाएगी। इस बावत चेयरमैन महलका सिद्दीकी ने कहा कि सीवर बिछने से लोगों को आराम होगा लेकिन थोड़ा समय तो लगेगा ही।
विज्ञापन
कहा कि सीवर के कार्य के बाद मिट्टी को बैठाने के लिए थोड़ा समय चाहिए। शीघ्र मार्ग पर इंटरलाकिंग बिछाने के लिए निविदा कराई जाएगी।