फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Waiting is over , get the appointment letter Aaj

इंतजार खत्म, अाज से मिलेगा नियुक्ति पत्र

Tue, 20 Jan 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Tue, 20 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Waiting is over , get the appointment letter Aaj
साढ़े तीन साल के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को सहायक अध्यापक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर नियुक्ति पत्र के लिए टीईटी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी लेकिन कट आफ मेरिट तैयार न होने से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा सका।

 विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार से नियुक्ति पत्र का वितरण कराने का आश्वासन दिया है।  मेरिट में किसका नाम है, किसका नहीं, जानने के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी डायट पर डटे रहे।
विज्ञापन


 फोन से भी मेरिट जानने के लिए अभ्यर्थी उत्सुक दिखे। वर्ष 2011 में टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश में 72 हजार 825 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत जिले को आठ सौ पद मिले हैं। पिछले दिनों लगातार छह दिनों तक चौथी काउंसिलिंग डायट पर हुई। सोमवार को सुबह 10 बजे से ही जिला बेसिक शिक्षा  कार्यालय पर टीईटी अभ्यर्थी पहुंचने लगे।

दोपहर होते-होते सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। कट आफ मेरिट तैयार न होने से सोमवार को विभागीय स्तर से नियुक्ति पत्र वितरित नहीं किया जा सका।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चार काउंसिलिंग की मेरिट का मिलान पूर्ण न होने से कट आफ मेरिट नहीं बन सका। युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। मंगलवार से नियुक्ति पत्र का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed