{"_id":"580fbfa54f1c1b057fbc2993","slug":"vis-became-gyanpur-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर बन रहा मॉडल विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर बन रहा मॉडल विस
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : bhadoi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को आशा संगिनी को साइकल और लोहिया आवास के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने 55 आशा संगिनियों को साइकल और 218 लाभार्थियों को आवास का प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ज्ञानपुर माडल विधानसभा बना रहा हूं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास किया। कन्या विद्याधन, लोहिया आवास, श्रमिकों को साइकल, आशा संगिनी को साइकल समेत कई योजनाएं लागू कर लोगों को लाभान्वित कर रही है। दवाई, पढ़ाई और सिंचाई को सरकार ने मुफ्त कर दिया है। सरकार और जनता के सहयोग से ज्ञानपुर विधानसभा में सड़कों का जाल बिछ गया है। जनता के जरूरत के हिसाब से हैंडपंप लगवाए गए हैं।
विधायक ने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित सैंकड़ो लोगों को इलाज के लिए विधायक निधि से धन दिया। इसके पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, जिला महासचिव राजितराम यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र शंकराचार्य, मुन्ना पांडेय, संजय पाठक, कमला महतो के अलावा कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।